सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने आज लोटन के ग्राम पंचायत एकड़ेगवा का दौरा किया, साथ ही प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयेंद्र कुमार ने विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत एकड़ेगवा का दौरा किया। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन एमडीएम शेड और आरआरसी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आरआरसी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन यह अभी संचालित नहीं है। ग्राम प्रधान ने इसका कारण बताते हुए कहा कि सम्पर्क मार्ग न होने से समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर सीडीओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी को सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय परिसर में एमडीएम शेड का निर्माण कार्य चल रहा है, जो फिलहाल पिलर स्तर तक ही पूरा हुआ है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्धारित मानकों के अनुसार शेड का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान बीडीओ ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान सचिव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़ी तिराहे पर एक ट्रेलर गाड़ी ने कार को मारी टक्कर तो वहीं दूसरी कार पीछे से ट्रेलर गाड़ी में भीड़ी, इस घटनाक्रम में चार लोगों के घायल होने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है, देखिए पूरा विडीयो@siddharthnagpol @Uppolice pic.twitter.com/v3Cza8UDsB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2025

















