महराजगंज
महराजगंज में फरवरी से ई रिक्शा के संचालन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड है, जिनमें से लगभग 2000 चालक मुख्यालय पर कार्यरत हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
महराजगंज में फरवरी से ई रिक्शा के संचालन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड है, जिनमें से लगभग 2000 चालक मुख्यालय पर कार्यरत हैं। अब तक कई चालक बिना निर्धारित रूट के चलने और बिना किराया तय किए यात्रा कराते थे, जिससे यातायात और पार्किंग में समस्याएं आ रही थीं।
अब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। मुख्यालय में ई रिक्शा चालकों को रूटों के अनुसार संख्या दी जाएगी और यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन सा ई रिक्शा किस रूट पर चलेगा। साथ ही, हर रूट का किराया भी तय किया जाएगा। अगर ई रिक्शा चालक निर्धारित रूट से बाहर जाता है तो वह केवल बुकिंग पर यात्रा कर सकेगा, लेकिन सवारी नहीं ले सकता। इसके अलावा, नो पार्किंग जोन में खड़ा करने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये या उससे अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा।
इस सम्बन्ध में एआरटीओ विनय कुमार ने बताया ई रिक्शा चालकों के लिए नियम निर्धारित किए जा रहे हैं। बताते हुए कहा की जिससे यह सड़क सुरक्षा के दायरे में आ सकें । इनका रूट और किराया तय किया जाएगा । .
इस नियम को लागू करने का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और चालक और सवारी दोनों को सुविधा प्रदान करना है।
महराजगंज : ऑटो और एसएसबी की गाड़ी में हुई जोरदार भिड़ंत,ऑटो चालक की हालत गंभीरhttps://t.co/BrXuBRkCqS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2025

















