सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी और लापरवाही पर,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी और लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी चार्ट न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और यूनिफार्म में रहने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड, प्रसूति कक्ष, ओपीडी, सिटी स्कैन कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर को कक्ष के बाहर चस्पा करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे मरीजों को बाहर की दवा न लिखें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही मरीजों का इलाज किया जाए।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सका अधीक्षक डॉ. ए.के. झा और अन्य संबंधित डॉक्टर उपस्थित थे।जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
महराजगंज:पुलिस अधीक्षक महाकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षणhttps://t.co/PrdL8lbB25
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2025

















