महराजगंज:मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेयरों को प्रशिक्षण

महराजगंज

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेक्षण कार्य के लिए लगे 307 सर्वेयरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज: कलेक्टर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेक्षण कार्य के लिए लगे 307 सर्वेयरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीओ ने सर्वेयरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के महत्व और इसके क्रियान्वयन की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान प्रदान करना है। उन्होंने सर्वेयरों से आग्रह किया कि वे इस संवेदनशील कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न करें।

परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी ने बताया कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों का सर्वे ऐप के माध्यम से किया जाएगा। सर्वेयरों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सर्वेयरों को शासन की गाइडलाइन को सही तरीके से समझने की सलाह दी ताकि सर्वे के दौरान कोई समस्या न हो।

सर्वे के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आवेदनकर्ता के पास तिपहिया वाहन या चार पहिया वाहन न हो, और उनकी मासिक आय ₹15,000 से अधिक न हो। इसके अलावा, जिनके पास बाइक, बेसिक फोन या फ्रिज है, उन्हें अपात्र माना जाएगा। रामदरश चौधरी ने कहा कि अब पात्र व्यक्ति भी ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और सर्वे के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.