ठूठीबारी
महाराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी में आज विश्व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी में आज विश्व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ठूठीबारी में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही, संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनके योगदान से भारत को वैश्विक पहचान मिली और देशवासियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया।
विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 10 जनवरी, 2006 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। इस दिन को हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने और इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मनाया जाता है।
विश्व हिंदी दिवस का इतिहास
नागपुर में पहला सम्मेलन: 1974 में नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था।
2006 में आधिकारिक घोषणा: 2006 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में घोषित किया।
कार्यक्रम में युवा नेता विनोद मद्धेशिया, नंद प्रसाद चौधरी, ऋषिकेश चौधरी, सचिंद्र सिंह, शैलेश गुप्ता, सीताराम रौनियर, दयाशंकर चौधरी, अदालत बांसफोर, शारद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर महाकुंभ को देखते हुए सघन चेकिंग अभियानhttps://t.co/ggjCiSfunB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2025

















