सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता ,मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर मिलावटी अंग्रेजी शराब, रासायनिक केमिकल और नकली ढक्कन बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर मिलावटी अंग्रेजी शराब, रासायनिक केमिकल और नकली ढक्कन बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16 बोतल मिलावटी अंग्रेजी शराब, खाली बोतलें, नकली ढक्कन, और शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

 

यह कार्रवाई मंगलवार रात को की गई, जब पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम फरेन्दा-धानी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, ईको मारुति वैन पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। वैन की तलाशी के दौरान, शराब बनाने के रासायनिक केमिकल, अवैध शराब की शीशियां, खाली बोतलें और नकली ढक्कन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से नकली ढक्कन (जैसे रायल स्टेज, इम्पीरियल ब्लू आदि ब्रांड्स) लाकर, गोरखपुर और आसपास के जनपदों के अंग्रेजी शराब दुकानों पर बेचते थे। इन ढक्कनों के जरिए, वे शराब की खाली बोतलों में आधा शराब और आधा रासायनिक केमिकल भरकर उसे बिक्री के लिए तैयार करते थे।

इस पूरी कार्रवाई के आधार पर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारियां सिद्धार्थनगर में मिलावटी शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.