महराजगंज:पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने एसएसबी टीम के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र का किया दौरा

Voice Of News 24
27 Dec 2024 23:39 PM

महराजगंज

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने एसएसबी टीम के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने एसएसबी टीम के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया। यह दौरा आगामी महाकुंभ और स्नान पर्वों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया गया था।

एसपी ने रेगहिया, शीतलापुर और झूलनीपुर तक के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। यह कदम पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के लिए उठाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और कोई अनहोनी ना हो।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, पैदल और वाहन गश्त बढ़ाने और सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस कदम से सुरक्षा को और सख्त किया जाएगा और पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.