एसडीएम ने जनसेवा केंद्रों का किया निरीक्षण,फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Voice Of News 24

27 Dec 2024 23:23 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत, जनसेवा केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं ताकि किसानों की रजिस्ट्री की जा सके।

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने अमौना तिवारी, भारतभारी, बढ़नी और चकमझारी सहित कई गांवों के जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संचालकों को रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। हालांकि, जनसेवा केंद्रों के संचालकों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री वेबसाइट पर सर्वर लोड अधिक होने के कारण काम में देरी हो रही है, जिससे मिनटों का काम घंटों में पूरा हो रहा है।

किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बन चुकी है, उन्हें किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिलेगी, साथ ही फसल बीमा, आपदा राहत, बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, बैंक लोन और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य है।

अब तक, 47,099 किसानों में से 7,624 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। गुरुवार को ही 210 किसानों का डिजिटल पंजीकरण किया गया। एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री कराएं ताकि उन्हें सभी सरकारी लाभ मिल सकें।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.