बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता दो अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

Voice Of News 24 

27 Dec 2024 00:12 PM

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास 

बलरामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इस कार्रवाई से पुलिस ने साबित किया कि साइबर अपराधों के खिलाफ सख्ती से काम किया जा रहा है और अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

यह घटना बलरामपुर जिले के फुलवरिया बाईपास विशुनापुर क्षेत्र की है, जहां ठगों ने “पोषण ट्रैकर ऐप” के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपये का लालच देकर उनके खातों से पैसे निकालने की साजिश रची। इसके बाद इन ठगों ने आनंद कुमार और उनके मित्र विनय तिवारी से भी 20 हजार रुपये की ठगी की और उनके खातों को फ्रीज करवा दिया। इसके अलावा, आरोपियों ने कई और व्यापारियों जैसे अजीत मोबाइल शॉप, मिश्रा सीएससी सेंटर, और अराध्या मोबाइल शॉप से भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के सच्चिदानंद मंडल और गोंडा के दीपक वर्मा को बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से 60 हजार रुपये नकद, चार एंड्रायड फोन और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.