महराजगंज की बेटी ने क्या ऐसा कर दिया कि बन गया विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म भी सम्मानित करने के लिए हुई मजबूर

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 23:29 PM

महराजगंज 

महराजगंज की बेटी ने कथक नृत्य में इस तरह का कारनामा कर दिखाया कि इसके पहले दुनिया में इस कारनामे को कोई दोहरा नहीं सका। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

“रख हौसला वो मंजर भी आयेगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा
तू थक कर मत बैठ ऐ मंजिल के मूसाफ़िर,क्योंकि मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा”

उक्त पंक्तियां महराजगंज जिले की इस बेटी के लिए बिल्कुल सटीक बैठ रही है, जिसने अपने अपने हौसलों के बुलंदियों से विश्व रिकॉर्ड जैसी महारथ हासिल कर सुर्खियों में बन गई है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महराजगंज जिले के सिसवा बाजार कस्बे की नन्ही बेटी सांची अग्रवाल उर्फ परी ने कथक नृत्य में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक मिनट में 80 चक्कर लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सांची की इस अद्वितीय उपलब्धि ने उसे न केवल जिले, बल्कि देशभर में प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।

 

सांची को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सांची की कड़ी मेहनत, लगन और कथक कला में उसकी उत्कृष्टता को मान्यता देने के रूप में दिया गया है।

 

सांची अग्रवाल द्वारा किए गए इस कारनामे से उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्योंकि एक माता-पिता के लिए उसके संतान की बुंलदियों से बड़ी और कौन सी खुशी हो सकती है। इस खुशी को अफजाई करने में घर तैयारियां जोरों पर है और सांची अब लोगों के पलकों पर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.