सिद्धार्थनगर में यूपीपीएससी परीक्षा केंद्रों का एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

22 Dec 2024 14:57 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी प्राची सिंह ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी प्राची सिंह ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहराई से जायजा लिया और अधिकारियों को परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पूरी सावधानी और सुरक्षा बरती जाए, ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

एक अभ्यर्थी को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की सराहनीय कार्रवाई

इस दौरान एक अभ्यर्थी गलती से बाबा हरिदास इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंच गया था, जबकि उसका असल परीक्षा केंद्र किसान इंटर कॉलेज, उसका बाजार था। इस पर पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित मदद की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है। यह कदम न केवल अभ्यर्थी के लिए मददगार साबित हुआ, बल्कि परीक्षा के शांतिपूर्वक संचालन में भी सहायक था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.