Voice Of News 24
11 Oct 2024 14:56 PM
महाराजगंज
महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर में एक नीलगाय के कुएं में गिरने की घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर में एक नीलगाय के कुएं में गिरने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने जब कुएं के पास कुछ हलचल सुनी, तो देखा कि एक नीलगाय कुएं में फंसी हुई है। इसे देखते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और नीलगाय को बचाने के प्रयास में जुट गए। काफी कोशिशों के बावजूद ग्रामीण उसे निकालने में सफल नहीं हो सके।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई, लेकिन समाचार मिलने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीण अब वन विभाग की मदद का इंतजार कर रहे हैं ताकि नीलगाय को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सके।
महराजगंज : दुर्गा पूजा, दशहरा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ सकता है भारी, पीस कमेटी की बैठक में चौकी प्रभारी ने दिए निर्देशhttps://t.co/kI75aXAxSZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2024























