महराजगंज : धानी चौकी अंतर्गत क्षेत्र में लगातार तीन महीने में तीसरी चोरी प्रशासन के कार्यवाही की खोल रही पोल

Voice Of News 24 

07 Oct 2024 14:38 PM

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई है। बीती रात चोरों ने मचाया हलचल, बड़ी संख्या में सामानों को लूटकर हों गए फरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज का थाना क्षेत्र बृजमनगंज के साथ-साथ धानी चौकी क्षेत्र चोरों के चोरी का मानों केंद्र सा बन चुका है।
विगत करीब तीन महीने में तीसरी चोरी कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही को बयां कर रही है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के चरगावां टोला छितौनी मे बीती रात को चोरों ने एक घर के अन्दर घुसकर लाखों के जेवरात व सामान की चोरी कर ली। देवेन्द्र मिश्र नाम के व्यक्ति ने संवाददाता को बताया कि घर के सदस्य खाना खाकर रात को सो गये। जब घर के कुछ लोग सुबह 5 बजे उठे तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी और बक्सा का सामान भी बिखरा हुआ था। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर में परिजनों ने कुल करीब 2 लाख रुपए के चोरी का आरोप लगाया है।

तहरीर
तहरीर

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत इलाके की पहली चोरी कास्टमेटिक के दुकान में हुई थी, जहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में नगदी समेत सामानों को लेकर रफूचक्कर हो गए थे। धानी चौकी क्षेत्र की दूसरी सरकारी राशन की दुकान में हुई थी। सरकारी राशन की दुकान में भी चोरों ने रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घुस गए और अनाज की कई बोलियां उठा लें गए और कुछ बोरियों को वहीं बिखेरकर मिट्टी में मिला दिए थे।

अभी करीब एक से डेढ़ महीने ही बीते राशन की दुकान में चोरी के तब तक चोरों ने बीती रविवार की रात एक घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि धानी क्षेत्र में तीसरी चोरी का पर्दाफाश करने में प्रशासन सफलत होती हैं या नहीं

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.