महराजगंज:नहर में मिला लापता किशोरी का शव,दो दिन से थी गायब

Voice Of News 24 

07 Oct 2024 12:11 PM

महराजगंज

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव में 16 वर्षीय किशोरी विनीता का शव कप्तानगंज की नहर से मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव में 16 वर्षीय किशोरी विनीता का शव कप्तानगंज की नहर से मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। विनीता के परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। रविवार को नहर में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पे पहुंच कर पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान विनीता के रूप में हुई। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.जब इसकी सूचना परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

परिजनों ने दो दिन पहले  दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 

बारीगांव निवासी अनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी विनीता घर से गायब हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन रविवार को नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली। बाद में इसकी पहचान विनीता के रूप में हुई।

इस घटना थानाध्यक्ष रामचरण सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी और अब शव मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच सभी पहलुओं पर ध्यान देकर की जा रही है, और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.