सिद्धार्थनगर जिले में मानवता हुई शर्मसार, 60 वर्षीय व्यक्ति का बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने

Voice Of News 24 

05 Oct 2024 2024 23:20 PM

ढेबरुआ (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र ढुबरुआ में एक व्यक्ति ने मानवता कि सभी हदें पार करके अपने बचे हुए जीवन पर खुद धप्पा बन गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थानाक्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। परिजनों के अनुसार बच्ची अपने घर से टॉफी लेने के लिए निकली थी। वही दुकान के पास बच्ची को एक 60 साल के बुजुर्ग ने बुलाया और केला खिलाकर पास ही बस स्टैंड के पीछे बन रहे सुने घर मे ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। जब बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मुह दबा दिया।

फिर बच्ची किसी तरह उसके हाथ मे काटकर उसके चंगुल से छूटकर घर पहुची और अपनी माँ को पूरी बात बताई, तत्काल परिजन व मुहल्ले के लोगो ने नजदीकी पुलिस चौकी में पूरे मामले की जानकारी दी और थाने में तहरीर दी है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक आरोपी फल की दुकान लगाता है साथ ही उसी मुहल्ले के निवासी है।

वहीं पुलिस ने इस मामले मे पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। हलाकि इस मामले में पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।
इस घटनाक्रम ने अन्य लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित के परिजनों को पुलीस के कार्यवाही का इंतेज़ार है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.