उत्तर प्रदेश में 4 दिन और रहेगा मानसून, जाते-जाते खूब बरसेंगे बदरा ,कहीं किसान खुश तो कहीं मन दुःखी

Voice of News 24 

05 Oct 2024 16:08 PM

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश से मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है। 2 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

उत्तर प्रदेश से मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है। 2 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के अगले तीन-चार दिनों तक बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आगामी चार दिनों तक गरज और चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इस पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का यह बदलाव फसलों और दैनिक जीवन पर प्रभाव डाल सकता है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों को इस अवधि के दौरान मौसम का ध्यान रखना होगा।

 

उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में हो सकती है बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया तथा आसपास के इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.

 

Maharajganj  News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.