Voice Of News 24
29 Sep 2024 23:55 PM
सोहगीबरवां (महराजगंज) :
महराजगंज में बाढ़ का कहर लगातार बना हुआ है। नदियां उफान पर है, जिससे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सोहगीबरवां में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल में नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण वहां से छोड़े गए पानी ने भारतीय इलाके में प्रभाव डाल रहीं हैं। इसी प्रभाव का जायजा लेने आज सोहगीबरवा क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक एवं उपजिलाधिकारी निचलौल समेत क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा नाव से सोहगीबरवा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्रभावी ढंग से राहत सामग्री के वितरण और अन्य आवश्यक सहायता को ग्रामीणों को उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी निचलौल को निर्देशित किया,साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन सहित आपदा राहत से संबंधित विभागों को सक्रिय रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत का कार्य बेहद संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को रोज बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और बाढ़ पुलिस की टीमें भी लगाई गई हैं। फिलहाल अब बाढ़ का कहर थमनें की तरफ अग्रसर हो रहा है।
सिद्धार्थनगर : शौच करने गए बच्चे का पैर फिसलने के कारण पुल के तेज़ बहाव में डूबकर हुईं मौतhttps://t.co/DWP8XQQjHN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2024













