सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार 10.45 लाख रुपए बरामद

Voice Of News 24 

28 Sep 2024 22:29 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पुलिस, एसओजी, और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 20,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त सावन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर में पुलिस, एसओजी, और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 20,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त सावन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, जो बड़ौदा यूपी बैंक का कैशियर था। सावन कुमार 23 अगस्त को 10,71,019 रुपए लेकर फरार हो गया था, जिसके खिलाफ थाना लोटन में मामला दर्ज किया गया था।

अभियुक्त को नेपाल सीमा के पास ककरहवा से ठोठरी बाजार जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10,45,370 रुपए बरामद किए।

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि सावन ने अपने दोस्त मनीष की मदद से बैंक से पैसे चुराए थे। गिरफ्तारी के बाद सावन ने स्वीकार किया कि वह पुलिस के डर से नेपाल भाग गया था, लेकिन अब वह पैसे लौटाने के लिए वापस आ रहा था। उसने कहा कि बाकी के पैसे उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए हैं, लेकिन वह सभी पैसे लौटाने का वादा कर रहा है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सभी वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.