घुघली : मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में शार्ट सर्किट के कारण लगीं भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर हुआ राख

Voice Of News 24 

27 Sep 2024 16:53 PM

निचलौल (महराजगंज) :

महराजगंज घुघली पुलिस चौकी के ठीक सामने मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में लगी भीषण आग करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख, दुकानदार ने जब जलती दुकान को देखा तो उड़े होश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघली पुलिस चौकी के सामने बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण मां दुर्गा इंटरप्राइजेज किराने की होलसेल दुकान में आग लग गई। जब दुकान में आग को चौकी इंचार्ज ने देखा तो तत्काल अग्निशमन विभाग से संपर्क साधा उसके बाद दुकान के मालिक सुमित कुमार पुत्र राम समुझ को इसकी जानकारी दी कि आपकी दुकान में आग लग चुकी है आप तुरंत दुकान पर आ जाएं।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता ने जब दुकान के मालिक से जानकारी ली तो दुकान के मालिक सुमित कुमार ने बताया कि करीब आधी रात को हमें चौकी इंचार्ज के द्वारा बताया गया कि आपकी दुकान में आग लगी है। सुमित कुमार ने बताया कि हमारा किराना की होलसेल की दुकान है तकरीबन एक करोड रुपए के आसपास में नुकसान हो गया है। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत किया गया और अग्निशमन की पांच गाड़ियां भी लगाईं गई, लेकिन सुबह तक पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

 

Maharajganj News