महराजगंज : पेड़ से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप घायल

Voice Of News 24 

21 Sep 2024 00:18

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में पेड़ से गिरे युवक की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे जिला अस्पताल करना पड़ा रेफर, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा झूलनीपुर मे एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने आनन फानन में घायल युवक को सीएचसी निचलौल लेकर गए जहां पर डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार युवक अमजद अली (20) पुत्र साकिर अली निवासी झूलनीपुर के बताये जा रहा है।

 

Maharajganj News