Voice Of News 24
15 Sep 2024 22:44 PM
कोठीभार (महराजगंज)
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुरवा के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार ग्राम रामपुरवा के निवासी नंदलाल प्रजापति सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें निचलौल सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया। महराजगंज जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उस घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया घटना के बारे में जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टक्कर से दो व्यक्ति घायलhttps://t.co/dqs4i6qI96
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2024

















