महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टक्कर से दो व्यक्ति घायल

Voice Of News 24 

15 Sep 2024 22:37 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे की कहर जारी, लगातार लोग सड़क हादसे का बन रहें शिकार, आज रविवार को दो बाइकों की आमने सामने हुईं टक्कर, दोनों की हालत गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के निचलौल शहर अंतर्गत निचलौल-कोहड़वल मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई और टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां पर दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मण प्रसाद (80) और धर्मेंद्र (28) जो निचलौल कोतवाली क्षेत्र के टोंगरी जबकि दूसरा चौक थाने का दुधराई ग्राम सभा का निवासी बताया जा रहा है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.