महराजगंज : कूड़े की ढेर में मिला लेहसुन का खेप, लोगों ने बोला धावा

Voice Of News 24 

10 Sep 2024 22:34 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में मंगलवार की रात बनीं हलचल की रात, बड़ी मात्रा में लेहसुन के खेप पर लोगों का धावा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा टोंगरी में मंगलवार की रात कूड़े की ढेर में मिला लेहसुन का खेप। लेहसुन के खेप की सूचना मिलते ही यह की खबर पास के गांव में आग की तरह फैल गई, और क्षेत्र के लोग वहां टूट पड़े। कई टन लेहसुन मिलने पर यह खबर कई सवालों पैदा कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में लेहसुन का मिलना तस्करी का उदाहरण है। कुछ इस प्रकार से तस्कर पुलिस को चकमा देकर विभिन्न सामानों की नेपाल जैसे अन्य देशों में करते हैं तस्करी।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को कुछ ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो ट्राली लेहसुन था, जिस पर लोगों ने धावा बोल दिया है। बात यहीं खत्म नहीं हुई, एक ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि लेहसुन के साथ-साथ छुहारा भी था, जिस पर लोग टूट पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में लेहसुन आई कहां से? आखिर लेहसुन की ढेर लाया कौन, और लाया तो कूड़े की ढेर में क्यों छिपाया? फिलहाल स्थानीय लोग लेहसुन से माला-माल हो गए हैं। अब शायद लोगो को महिनों लेहसुन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

 

Maharajganj News