महराजगंज:नेपाल से भारत लाया जा रहा था ब्राजीलियन मक्का ,पुलिस ने पिकअप सहित मक्के की खेप को पकड़ा

Voice Of News 24 

10 Sep 2024 12:38 PM

महराजगंज

महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा पुलिस को कल मिली बड़ी सफलता 106 बोरी ब्राजीलियन मक्का और 24 बोरी पीसइनगालो मक्का से भरी पिकअप और एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 


महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने तस्करी की एक बड़ी योजना को विफल करते हुए 106 बोरी ब्राजीलियन मक्का और 24 बोरी पीसइनगालो मक्का से भरी पिकअप और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई परतावल बाजार में अस्पताल रोड के आगे लमूहा बाग के पास की गई।

 

पुलिस ने तस्करी के इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल करते हुए मक्का लदी पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किया आरोपी की पहचान करन (26 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 03 निचलौल, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज को कस्टम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। श्यामदेउरवा पुलिस अपराध और तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब उन्होंने संदिग्ध हालत में एक पिकअप वाहन देखा, तो त्वरित कार्रवाई कर तस्करी के इस बड़े प्रयास को असफल कर दिया गया।

इस सफलता में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, परतावल चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अंकित चौरसिया और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार मौर्य की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.