Voice Of News 24
31 Aug 2024 08 :46 AM
चौक (महराजगंज) :
जनपद महराजगंज के थाना चौक अंतर्गत क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता मिला शव। क्षेत्रो में मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बीते शुक्रवार की लगभग आधी रात को चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया में संतोष भारती (32) नामक युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार की शाम मृतक युवक अपने मां और बहन से झगड़ा-लड़ाई करते समय उन्हें मारने पीटने लगा। युवक से तंग आकर बहन ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर काॅल कर पुलिस को युवक द्वारा किए जा हरकतों के बारे में सूचना दे दी, और मौके पर चौक थाने की पुलिस युवक के घर पहुंच गई। पुलिस ने युवक और मां तथा बहन को समझा-बुझाकर बोलें सुबह थाने पर आना, तब मामले का समाधान होंगा।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। देर शाम पुलिस के समझा-बुझाकर जाने के बाद करीब आधी रात को युवक अपने गलतियों का पश्चाताप करने लगा, और उपरोक्त घटनाक्रम युवक बाद में सहन नहीं कर सका, जिससे वह फंदे से लटक गया, और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक का एक बच्चा भी है,जिसका नाम उत्कर्ष बताया जा रहा है।
महराजगंज में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के छापेमारी का गिरा ताबूत, पूछताछ के लिए दो युवकों को उठायाhttps://t.co/siVl50kZSU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2024













