नेपाल बस हादसा:पोखरा से काठमांडू जाते समय बड़ा हादसा यात्री से भरी बस नदी में गिरी

Voice Of News 24 

23 Aug 2024 21:43 PM

नेपाल

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिसमें बस चालक समेत 18 लोगों की मौत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिसमें बस चालक समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस एवं सेना के जवान राहत बचाव में जुट गए हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवा तहसील के एसडीएम और सोनौली पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर मस्यागड़ी नदी में घटी है।

 

बस पोखरा से काठमांडो जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई है। दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे हुए भारतीय को लेकर काठमांडो जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर सिटी के एक ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थीं। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें एक नाबालिक और दो चालक-सहचालक सहित 42 यात्री सवार थे। जिसमे 16 लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

इन यात्रियों में कोई भी गोरखपुर का यात्री शामिल नहीं है। तीनों बस यात्रियों को लेकर निकली थी, लेकिन इनमें से एक बस यूपी 53 FT =7623 अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। गोरखपुर से नेपाल गई बस शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे हादसे का शिकार हो गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। बस में कुल 40 लोग सवार थे। ज्यादातर महाराष्ट्र के भुसावल शहर के रहने वाले हैं।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.