रक्षाबंधन के अवसर पर दीर्घायु की कामना, सुरक्षा का लिया वचन- चौधरी रवींद्र बहादुर सिंह

Voice Of News 24 

18 Aug 2024 23:11 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

आनंद नगर में रविवार को रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र की बहनो ने पूजा अर्चना कर अपने भाई पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह कें सुपुत्र रवींद्र बहादुर सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही चौधरी शिवेंद्र सिंह द्वारा अपनी क्षेत्र के बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार भेंट किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फरेन्दा थाना परिसर में रविवार को एकल विद्यालय के सच इकाई के दर्जनों आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाते हुए राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि हम हमेशा क्षेत्र की सभी बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम , संच खेल प्रशिक्षण प्रमुख शिवम जायसवाल
आदि ने कहा कि बेटियां व बहने देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है, हाल ही में हुई बंगाल की घटना लोगों को चिंतित कर रही है,ऐसे परिदृश्य में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस दौरान थाना प्रभारी ने बहनों से अपील किया कि जब भी आप सभी के सामने कोई मुसीबत आए तो एक बार अपने भाई को जरुर याद करना।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.