Voice Of News 24
18 Aug 2024 17:33 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ब्लाक निचलौल अंतर्गत क्षेत्र में स्थित मदरसा मोईनुल इस्लाम छितौना का निरीक्षण मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार ज़ावेद अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बच्चों से क्या कुछ प्राप्त की गई जानकारी? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार को मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर इफ्तेखार जावेद अहमद ने ब्लाक निचलौल अंतर्गत मदरसा मोईनुल इस्लाम ग्राम पंचायत छितौना का निरीक्षण किया। और मदरसे के छात्र/छात्रओ को शिक्षा से संबंधित उत्साह और जज्बे को बेदार करने के लिएं संदेश दिया कि आप शिक्षा जगत में कामयाबी हासिल करने के लिए वक्त को पहचानें मेहनत/परिश्रम के साथ माता पिता /गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस अवसर पर जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, मदरसा प्रबंधक मोहम्मद इस्माइल, प्रिंसिपल मौलाना गयासुद्दीन खान निजामी और मदरसे के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
महराजगंज : ठूठीबारी में स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ राखी प्रतिस्पर्धा कार्यक्रमhttps://t.co/xqhdPTcjA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2024













