Voice Of News 24
17 Aug 2024 09:23 AM
उत्तर प्रदेश में कानपुर रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस (19168) के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर बोल्डर के टकराने से ट्रेन पटरी से उतरी थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर में शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई। 25 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ।
#WATCH कानपुर, उत्तर प्रदेश: ADM सिटी कानपुर राकेश वर्मा ने कहा, “…22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बसों द्वारा स्टेशन भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है…अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है…” https://t.co/lFuhuqDWMy pic.twitter.com/5MfZAdMyFz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। अभी तक घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “आज सुबह 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। चोट के तीखे निशान मिले हैं। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।”
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
- भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं,
- प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353 ,
- कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015 ,
- मिर्जापुर: 05442-2200097 ,
- इटावा: 75250-01249 ,
- टूंडला: 73929-59702 ,
- अहमदाबाद: 079-2211-3977 ,
- बनारस शहर: 83039-94411,
- गोरखपुर: 0551- 2208088

















