Voice Of News 24
14 Aug 2024 00:12 AM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा में बना आबकारी विभाग का कार्यालय अधिकारियों का इंतजार करता है, लेकिन अधिकारियों के पास इतना समय नहीं है कि कार्यालय की ताला खोल सके। इसी के कारण निकट के क्षेत्रों में अवैध कारोबारी चरम सीमा पर है। क्या है? मामले की पूरी जानकारी, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा में तहसील के परिसर में बना आबकारी विभाग का कार्यालय लगातार बंद रहता है। जिसकी आंड में कच्ची शराब की तस्करी जोरो-शोरों से चलती है। मिली जानकारी अनुसार जब क्षेत्र में सामानों को बरामद किया जाता है तब उसे रखने के लिए कार्यालय खुलता है। नहीं तो कभी-कभार ही विशेष मौके पर खुलता है।
फरेंदा में कच्ची शराब की बिक्री तेज, जिम्मेदारो को भनक तक नहीं
@Uppolice pic.twitter.com/tvr84zI0Kt— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 13, 2024
अब समझ में नहीं आता क्या बंद कार्यालय कच्ची शराब की तस्करी करने वालो पर शिकंजा कसेगा? यदि ऐसा है तो उन अधिकारियों की क्या जरूरत है जो कार्यालय का ताला बंद करके वेतन भोगी बनते हैं? या तो बड़े जिम्मेदारो की यह मनसा होगी कि अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले तस्करों में कार्यालय को देख कर उनके अंदर दहशत बना रहे? और क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी न हो। शायद यही कारण है कि कार्यालय नहीं खुलता है। और जब कार्यालय नहीं खुलेगा, वहां अधिकारी नहीं बैठेंगे तो क्या कार्यालय का लटका हुआ ताला देखकर तस्कर अवैध शराब की कारोबारी बंद कर देंगे? सबसे बड़ा सवाल













