सिद्धार्थनगर: मैरिज हॉल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान; खुदकुशी से ठीक पहले पत्नी को भेजा था वीडियो, 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

मिश्रौलिया

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसाही से एक दिल दहला देने वाला और बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसाही से एक दिल दहला देने वाला और बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक मैरिज हॉल के कमरे में 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सनसनीखेज बात यह है कि युवक ने इस आत्मघाती कदम को उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो संदेश भेजा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, मैरिज हॉल में रह रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकरगढ़ गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। सचिन ने करीब पांच वर्ष पहले अंशु विश्वकर्मा नामक युवती से प्रेम विवाह  किया था। दोनों की एक तीन वर्षीय मासूम बेटी भी है। बताया जा रहा है कि यह परिवार पिछले दो महीने से भैसाही स्थित ‘मेजबान गार्डन मैरिज हॉल’ में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

पत्नी बाजार गई थी, पीछे से भेजा ‘आँसू भरा’ वीडियो संदेश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को सचिन की पत्नी अंशु किसी काम से स्थानीय बाजार गई हुई थी। इसी दौरान सूने कमरे में सचिन ने कथित रूप से गले में रस्सी डालकर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर भेज दिया, जिसमें उसने अपनी जान देने की बात कही थी।

वीडियो संदेश देखते ही पत्नी के होश उड़ गए और वह बदहवास हालत में दौड़कर वापस मैरिज हॉल पहुँची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी; सचिन मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल के कमरे में पंखे के हुक से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। पति की लाश देखते ही पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुँची पुलिस और फोरेंसिक टीम, सभी पहलुओं पर जांच जारी
मैरिज हॉल में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाकर घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य और तकनीकी सबूत जैसे मृतक का मोबाइल फोन और वीडियो एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.