महराजगंज : लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा करमहवां बसन्तपुर में उपचुनाव के परिणाम में कांटे की टक्कर के दौरान 6 वोटों से हार-जीत का निकला परिणाम

Voice Of News 24 

08 Aug 2024 21:32 PM

लक्ष्मीपुर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में अलग-अलग ब्लाकों के ग्राम सभाओं में 6 अगस्त को हुए उपचुनाव का आज परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें सबसे कांटे की टक्कर लक्ष्मीपुर ब्लाक के करमहवां बसन्तपुर ग्राम के प्रत्याशियों के बीच रही। मात्रा 6 वोटों से हार जीत का परिणाम निकलकर आया सामने। कौन बना ग्राम सभा का प्रधान? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा करमहवां बसंतपुर में 6 अगस्त को ग्राम प्रधान का मतगणना सकुशल सम्पन्न हुआ था। करमहवां बसंतपुर कुल में कुछ 897 मे से 592 मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 266 महिला 326 ने मतदान किया। 65.99 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल चार प्रत्याशी यहां मैदान में रहे। जिनका भाग्य मतपेटिका में बंद हैं।

 

वही गुरुवार को सुबह 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुआ। जिसमे कुन्ती पत्नी सुरेंद्र ने 6 वोटों से विजयी हुई। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर ढेरों बधाइयां दी साथ ही मिठाई बाटी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, एसओ पुरूषोत्तम राव, सतेंद्र राय, उपनिरीक्षक संदीप यादव, एडीओ पंचायत अश्विन पटेल के उपस्थित में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परिणय घोषित किया गया।

Maharjganj News