बलरामपुर : महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था में चार-चांद लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चला रहे नए अभियान

Voice Of News 24 

01 Aug 2024 23:09 PM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम लगातार विद्यालयो में जाकर बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में चलाए जा रहे नए अभियान की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ज़िले में महिला सुरक्षा के लिए नया अभियान जारी किया गया हैं। जिसकी जानकारी हमें होनी ही चाहिए। पुलिस नए अभियान के प्रचार प्रसार के लिए बराबर काम कर रही है। विद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के लिए महिला पुलिस को तैनात किया गया है। यह बातें थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहीं। थानाध्यक्ष गुरुवार को पुलिस टीम के साथ विद्यालय में बच्चों को जागरुक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध रोकने के लिए प्रयासरत है।

 

शासन के निर्देश पर अपराध से बचने के लिए पुलिस टीम बराबर सक्रिय रहती है। अगर कभी किसी छात्र, महिला, व्यक्ति को कोई परेशानी आती है या उसके साथ अपराध घटित होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस तत्काल सहायता करेगी। उप निरीक्षक अविरल शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अभियान चलाया है। महिला आरक्षी छात्राओं को विद्यालय में जाकर जागरुक कर रही है। कोई समस्या होने पर सीधे आपातकालीन पुलिस सेवा पर फोन करके सूचना दी जा सकती है।इस अवसर पर पुलिस टीम के तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

Balrampur News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.