महराजगंज : परी 99 मार्केट में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुक्सान

Voice Of News 24 

31 Jul 2024 23:41 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के क्षेत्र फरेंदा में लगी भीषण आग की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज बुधवार को जनपद महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र फरेंदा अंतर्गत भईया फरेंदा चौराहे पर स्थित परी 99 मार्केट में शार्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग से लोगों में मचीं चीख-पुकार।

 

भयभीत होकर लोगों में भगदड़ मच गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उसके पास जाने का मतलब खतरों से ख़ाली नहीं था। इस आगजनी मामले में मार्केट के दुकानों में रखी लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। जिससे आग से पीड़ित लोगों के रात की नींद छिन गई है।

Maharajganj News