निचलौल:बच्चों के उपर से उठा पिता का साया

Voice Of News 24

27 Jul 2024 00:35 AM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस पर दो संविदाकर्मियों की करंट के चपेट में आने से एक की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर के कारण जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज शुक्रवार को जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत देर शाम को दो संविदाकर्मी करेंट के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही एक संविदाकर्मी हरिओम सिंह (30) की मौत हो गई। तथा दूसरे फिरोज (28) संविदाकर्मी की हालत गंभीर हो गई, जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। और परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर वहां पहुंची पुलिस से रोते-बिलखते न्याय की गुहार लगाई जा रही है। देर रात तक भी परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन जारी रखें है।

मृतक लाइनमैन की फाइल फोटो
मृतक लाइनमैन की फाइल फोटो

पुलिस के काफी मशक्कत करनें के बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है। दोनों की उम्र लगभग 5 वर्षों से कम ही बताईं जा रही है।

 

अब सवाल यह है कि घर का कैसे चलेगा गुजर-बसर? जहां दोनों बच्चों के सर से पिता का साया उठा, वहीं एक पत्नी का सुहाग ही उजड़ गया। अब मासूम बच्चे पिता कहकर किसे पुकारेंगे? अब एक पत्नी किससे अपने दुखड़े को रोएगी? बिना बाप के जीवन बच्चों के लिए कैसे बनेगा सुविधाजनक? वास्तव में इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्रवासियों की दिलों को दहला कर रख दिया है।

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]