Voice Of News 24
09 Jul 2024 00:5 AM
गोरखपुर
गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर के बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह सारनाथ होटल में दामाद की लाश फंदे से लटकती मिली। गोरखपुर में बेटी को इसकी जानकारी मिलने पर उसने भी घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी स्थान पर जांच की है। वर्तमान में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी संचिता (30) ने नवंबर 2022 में बिहार के बाढ़ निवासी हरीश बागेश (31) से प्रेम विवाह किया था।संचिता ने दिल्ली पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी, जबकि हरीश ने जम्मू से एमबीए किया था।


















