Voice Of News 24
04 Jul 2024 15:37 PM
महराजगंज
महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र की घटना नौतनवां ठूठीबारी मार्ग के ग्राम सभा महदेइया के पास बुधवार की बीती रात को अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी ई रिक्शा चालक समेत दो सवारी भी सवार थे।

जो गंभीर रुप से घायल हो गए जबकी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई।























