Voice Of News 24
24 May 2024 01:07 Am
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में गृहमंत्री गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि चार सौ पार करना है कि नहीं। जनता से आवाज आई करना है। फिर उन्होंने लोगों से जयहिंद का नारा लगवाया।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले आज बुद्ध पूर्णिमा है। पाल जी को धन्यवाद करते हैं कि उनकी वजह से यहां आने का मौका मिला। बुद्ध ने जीवन जीने का रास्ता दिखाया। जब यहां आया हूं यहां से सांसद रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी को नमन करता हूं। पांच चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। इसमें 310 सीट भाजपा पा चुकी है।
इंडी का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल जी सुन लो इस बार 40 सीट नहीं पा रहे हैं। सपा को तो 4 सीट भी नहीं मिलेगी। यहां से पाल जी सांसद बनेंगे तो मोदी जी भी प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो कौन प्रधानमंत्री बन सकता है। मोदी जी के अलावा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकता है क्या। मोदी का परिवार 130 करोड़ है। पाक अधिकृत कश्मीर अपना है। इसे हम लेकर रहेंगे। यह भारत का है, इसे हम लेकर रहेंगे।













