स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल, मुख्य चिकित्साधिकारी ने की औचक निरीक्षण,11 कर्मी अनुपस्थित , वेतन रोकने का निर्देश

Voice Of News 24 

30 Apr 2024 01:04 PM

बलरामपुर

बलरामपुर के पचपेड़वा में मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सक समेत 11 कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

सभी 11 के खिलाफ वेतन रोकने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है।

सीएमओ ने बताया की चिकित्सालय भवन एव परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। अस्पताल मे मिली अवस्था पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी अधीक्षक को कड़ी हिदायद दी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.