Voice Of News 24
30 Apr 2024 01:04 PM
बलरामपुर
बलरामपुर के पचपेड़वा में मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सक समेत 11 कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
सभी 11 के खिलाफ वेतन रोकने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है।

सीएमओ ने बताया की चिकित्सालय भवन एव परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। अस्पताल मे मिली अवस्था पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी अधीक्षक को कड़ी हिदायद दी है।























