जौनपुर

जौनपुर जनपद के बक्शा विकासखंड के नौपेड़वा बाजार अंतर्गत मई मोड़ रोड पर ‘संकल्प इलेक्ट्रॉनिक्स’ के सामने से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन और उससे सटे पेड़ स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बक्शा विकासखंड के नौपेड़वा बाजार अंतर्गत मई मोड़ रोड पर ‘संकल्प इलेक्ट्रॉनिक्स’ के सामने से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन और उससे सटे पेड़ स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। हाईटेंशन तारों में अक्सर होने वाले शॉर्ट सर्किट और पेड़ों से संपर्क के चलते अब तक कई बेजुबान जीवों (बंदर, पक्षी और गिलहरी) की मौत हो चुकी है।
हाल ही में सुबह करीब 7:30 बजे पेड़ की टहनियों से छपने के कारण हाईटेंशन तार टूटकर सीधे मुख्य सड़क पर गिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दुर्घटना को टाल दिया। इससे पूर्व 5 अगस्त 2026 की शाम को भी इसी स्थान पर पेड़ में भीषण आग लग गई थी। चूंकि यह मार्ग ‘राजाराम स्कूल’ के पास स्थित है, जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है, ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय निवासियों ने खतरनाक पेड़ों की छंटाई और उन्हें हटाने के लिए 28 अगस्त 2026 को वन विभाग को रिसीविंगयुक्त प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इसके बावजूद न तो विद्युत विभाग और न ही वन विभाग ने कोई संज्ञान लिया है। मोहल्लेवासियों (रामराज, शशिकांत मिश्रा, मनीष, संदीप गुप्ता, विकास और सोनू निगम) ने मांग की है कि जर्जर पेड़ों को तत्काल कटवाया जाए तथा क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा के मद्देनजर हाई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












