चुनाव के त्योहार में एक एक वोट है जरूरी, मतदाता को बूथ पर मिलेगी मूलभूत सुविधाएं- डीएम

Voice Of News 24

27 Apr 2024 21:23 P M

बलरामपुर

चुनाव के त्योहार में एक एक वोट का महत्व है।इसके लिए जिला प्रशासन मतदान बूथ पर मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। चाहे मतदान बूथ कितनी भी दुर्गम इलाके में क्यों न हो।दुर्गम इलाकों में स्थित मतदान बूथ जहां पर नदी पार करके जाना पड़ता है।घने जंगलों से होकर जाना पड़ता है। ऐसे मतदान बूथ का डीएम अरविंद सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।तहसील उतरौला में दुर्गम क्षेत्र में स्थित मतदान बूथ भारवालिया पर नाव से नदी पार कर डीएम पहुचे। उन्होंने बूथ पर मूलभूत सुविधाएं विद्युत की पहुंच,स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था,साफ सुथरे शौचालय,साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था,रसोई आदि का जायजा लिया।

स्वयं नल एवं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता को देखा।निरीक्षण में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु पूर्व में की गई बैठकों में दिए गए निर्देशों में क्रम में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। डीएम ने मतदान के दिन पर्याप्त मात्रा में सुराहियों एवं घड़ों में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराए जाने , विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था रखे जाने का निर्देश दिया।

प्राथमिक पाठशाला नंदौरी एवं प्राथमिक पाठशाला मझारीतप्पाबांक मतदान बूथ का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय मझारी में नलों की टोटी न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया। विकासखंड पचपेड़वा में कठिन क्षेत्र में घने जंगलों से होकर गुजरते हुए शैडो एरिया के मतदान बूथ प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर कोडर, प्राथमिक विद्यालय सेमरहवा , प्राथमिक विद्यालय भूसहर पूरई का निरीक्षण किया गया।

मतदान बूथ मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से बाहर है , जिसके लिए इन मतदान बूथों पर अस्थाई मोबाइल टावर की व्यवस्था का निर्देश दिया ।मतदान कार्मिकों को बूथ पर मतदान से एक दिन पहले रात्रि एवं मतदान के दिन स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने एवं समय से  नाश्ता उपलब्ध कराए जाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को दिया।
इस अवसर पर एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार , एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह , क्षेत्राधिकार उतरौला, तुलसीपुर, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.