नव प्रवेशी बच्चो का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व द्वारा किया गया स्वागत

Voice Of News 24

01 Apr 2024 14:57 PM

धानी

महराजगंज के धानी विकास खण्ड के धानी गॉव प्राथमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , खण्ड शिक्षा अधिकारी, ARP समस्त अध्यापकों की उपस्थिति मे विद्यालय ने नव प्रवेशी बच्चो का तिलक लगा कर एव माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. जिसमें अरुण साझी दिव्या एव नन्दिनी का प्रवेश कक्ष एक मे किया गया और विद्यालय मे प्रत्येक कक्षा के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को मेडल खव ट्राफी देकर सम्मानित किए।


इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम मां सरस्वती को द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना स्वागत गीत एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया । एव भविष्य में उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया गया।

अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विधालय बरगदवा , प्र० वि० कानापार कम्पोजिट विद्यालय धानी बाजार प्र० वि धानी गांव पर भी नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम से सतुष्ट दिखे। इस आयोजन मे ARP राजन मिश्र संतोष कुमार सिंह प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा वीरेन्द कुमार चौरसिया ,बाल गोविन्द चौरसिया , अनुराधा पाठक मनोज देवी अपस्थित रहे। एव बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।