बलरामपुर:भव्य निशान शोभा यात्रा में झूमे श्रद्धालु,शोभा यात्रा मे श्रद्वालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उठाए जागरण का होगा आयोजन

Voice Of News 24 

31 Mar 2024 22:30 PM

बलरामपुर

भगवतीगंज स्थित चंद प्रकाश राइस मिल से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा मिल से निकलकर भगवतीगंज चौराहा होते हुए पुलिस चौकी से होकर गौशाला से मिल में पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने खूब जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। शोभा यात्रा में महिलाओं ने बालाजी के नाम के तिरंगे लिए हुए थी।

भक्ति गीत पर लोग नृत्य कर रहे थे। रविवार को पूजन अर्चन के बाद मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनय प्रकाश मिश्र, गेलपुर महंत बृजनंदन महाराज के अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई।‌ आयोजक समिति के दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एक अप्रैल को अखंड रामायण पाठ व दो अप्रैल को भव्य जागरग का कार्यक्रम होगा जिसमें बाहर से आए हुए कलाकार कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे वही उसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.