Voice Of News 24
07 Jan 2024 22:50PM
महराजगंज
फरेन्दा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत आनन्दनगर निवासी राज वर्मा रात्रि के बारह बजे के लगभग सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पहुंची फरेन्दा पुलिस घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा लायी जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जाता हैं कि नगर पंचायत आनन्दनगर के अन्तर्गत स्थित सेंट्रल बैंक के सामने बीती रात बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से राज वर्मा बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस घटनास्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा लायी जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राज लगभग 30 वर्ष के थे।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।













