Voice Of News 24
02 Jan 2024 21:52PM
देश भर में चल रहे देशव्यापी वाहनों का हड़ताल और ड्राइवरों का प्रदर्शन इस सर्दी के मौसम में देश की सियासत में गर्मी पैदा कर दिया है।जानिए कैसे चल रहा है देश भर मे आवागमन का बेकाबू हालात ?
उत्तर-प्रदेश-: बीते साल 2023 पूरे देश में किसानों के ऊपर लागू कानून ने खूब सियासी पारा गरम किया था।अभी नए साल में एक नए कानून ने किसानों के बाद ड्राइवरों को हड़ताल करने पर मजबूर कर रखा है।पूरे देश के जगह-जगह सड़कें जाम कर दी है और सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों का आवागमन ठप कर दिया गया है।किसान कानून को लेकर सरकार एक बार किसानों के सामने नतमस्तक होकर अपनी किरकिरी करा चुकी है।एक बार फिर नए कानून ने देश भर में गदर मचा रखा है।क्या यह ड्राइवरों का आंदोलन चलता रहेगा?या फिर सरकार अपना कदम पीछे करती है ये तो वक्त बताएगा।फिलहाल अभी के हालात बेहद बेकाबू बने हुए हैं और जनमानस मेंअफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

हर जगह पेट्रोल पंप से लेकर सब्जियों की दुकानों पर मेले की तरह भीड़ जमा है।
दबे मुँह चर्चाएं तेज होने से ट्रक ड्राइवर के हड़ताल की अफवाहों से सब्जियों और रोजमर्रा की चीजों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है।पेट्रोल पम्पों पर ईंधन और बाहरी ऑयल की कमी से लगी लम्बी लाईने जिला मुख्यालय सहित जिले भर में तेल के सूखे की तरफ इशारा करती नजर आ रही हैं।













