लखीमपुर खीरी: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में फूलबेहड़ पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

फूलबेहड़ पुलिस अधीक्षक खीरी और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फूलबेहड़ पुलिस अधीक्षक खीरी और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ पुलिस को सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार, 29 जून को उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा ने हमराही पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाबेहड़ से दोनों अभियुक्तों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सदर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

शमसाद (उम्र करीब 23 वर्ष), पुत्र रफीक

मो. जानीस (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र रफीक
(दोनों निवासी: ग्राम हजरतापुर, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल श्यौदान सिंह और कांस्टेबल सूर्य प्रताप राघव शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.