साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती को कहा अलविदा

Voice Of News 24

22 Dec 2023 09:54 AM

भारत की अनुभवी पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार (21 दिसंबर) को संपन्न हुए। संजय सिंह नए अध्यक्ष बने हैं। वह पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।

https://fb.watch/p4OsOkOfpz/

पहलवानों ने इस साल बृजभूषण शरण के खिलाफ ही मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। अब उनके ही करीबी के अध्यक्ष बनने पर साक्षी ने संन्यास का फैसला कर लिया।

साक्षी ने कहा कि हमें सरकार पर विश्वास था लेकिन वो पूरा नहीं हुआ। हमारी मांग थी महिला को अध्यक्ष बनाया जाए। साक्षी ने कहा कि मुझे दुःख हो रहा है कि ऐसे लोगों को अध्यक्ष बनाया गया। हमें नहीं पता इस देश में न्याय कैसे मिलता है।

संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। नए अध्यक्ष संजय को ‘बबलू’ नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं।साल 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी कमिटी में संयुक्त सचिव चुने गए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं।कुश्ती की वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अगस्त 2023 में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में विफल रहने के कारण WFI को निलंबित कर दिया था और भारत के पहलवानों ने पिछले कुछ महीनों में वैश्विक प्रतियोगिताओं में तटस्थ एथलीटों के रूप में प्रतिस्पर्धा की थी। आज सम्पन्न हुए चुनावों से WFI पर लगे प्रतिबंध को हटाने का रास्ता साफ होगा। अध्यक्ष सहित कुल 15 पदों पर चुनाव हुए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.