विद्यालय की रसोइयों के ऊपर आर्थिक सितम,बच्चों का भोजन बनाने वालों के घर भुखमरी का हालात,BRC का हुआ घेराव

Voice Of News 24

20 Dec 2023 01:14AM

महराजगंज जिले के फरेन्दा BRC पर आज स्कूल की रसोइयों ने खूब हल्लाबोल किया और जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,जानिए पूरा फसाना…

महराजगंज

वाह रे!उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार के विभागीय अधिकारी,आपने तो उनके घर भोजन का निवाला पहुँचने में धांधली कर दी जिन्होंने ने आठ महीनों से दूसरे के बच्चों के पेट भरे हैं।ताजा मामला है जनपद के फरेंदा फरेंदा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का जहाँ सैकड़ों रसोइयों ने आज धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को रसोइया ने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न को जुर्म जास्ती को लेकर BRC कार्यालय का घेराव किया। जिसमे सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

गरीब और लाचार रसोइयों ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि अप्रैल महीने से अब तक मानदेय न मिलने से हम लोग भुखमरी के मुहाने पर आ गए हैं।जिसकी सुधि लेने वाला कोई अधिकारी नहीं है।इसके साथ-साथ हम लोगों से विद्यालय की सफाई भी कराई जाती है।यहाँ तक कि रसोई का काम पूरा होने के बाद भी हमे पूरे दिन बेवजह गुलामो की तरह बैठाया जाता है।

अब आठ महीनों से हम अपनी दुष्वारियों को झेल कर तक चुके हैं कोई नही कुछ सुनने को तैयार है।विद्यालय पर अगर जिम्मेदार लोगो से पूछा जाता है तो टालमटोल कर नया-नया बहाना बना देते हैं।अब इस मामले के यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ये बात रसूखदार अधिकारियों के कान तक जाती है या फिर ये आठ महीनों का रुका हुआ मानदेय साल में बदल जाता है।फिलहाल इस लापरवाही से सरकार को भारी भरकम नुकसान हो सकता है ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं कि जल्द ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने वाला है ऐसे कई मुद्दे विपक्ष को पक्ष के लिए घेराबंदी का जुमला बन सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.