कार्तिक पूर्णिमा पर मेला देखने आए युवक का बंधे के किनारे मिली शव, दोस्तों के साथ मेला देखने आया था

Voice Of News 24

29 Nov 2023 01:36AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम अशोगवा बंधे के किनारे मंगलवार की सुबह लगभग 18 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई . मृतक युवक की पहचान अभय कुमार के रूप मे हुई जो सिद्धार्थ नगर जिला मुख्यालय के मुहल्ला दंतरंगवा हुसैनंगज का रहने वाला है। मौत की जानकारी पर युवक के परिजन घटना स्थल पर पहंचे । शव को देखते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार पुवक कार्तिक पूर्णिमा पर महरथा घाट पर लगने वाला मेला देखने आया था कि दूसरे दिन भोर मे ही बंधे के पास शव मिली।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है उसका नाम अभय उम्र लगभग 18 वर्ष है उसके परिजनों को बुलाया गया था, उसके बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है । पुलिस जांच मे जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.